सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त गिरावट! जानिए कितना सस्ता हुआ सोना…

Gold Silver price today in India

सोने के खरीदारों के लिए राहत भरी खबर है! 26 जून 2025, गुरुवार को सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज 10 ग्राम सोना 350 रुपये तक सस्ता हुआ है और इसका भाव एक बार फिर 1 लाख रुपये से नीचे आ चुका है।

बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोने का रेट अब ₹98,900 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹90,700 प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। वहीँ, चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी गई है और आज यह ₹1,08,000 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताज़ा रेट

शहर का नाम22 कैरेट गोल्ड (₹)24 कैरेट गोल्ड (₹)
दिल्ली90,85099,100
मुंबई90,70098,950
चेन्नई90,70098,950
कोलकाता90,70098,950
जयपुर90,85099,100
नोएडा90,85099,100
गाजियाबाद90,85099,100
लखनऊ90,85099,100
बंगलुरु90,70098,950
पटना90,70098,950

चांदी का ताजा रेट – 26 जून 2025

  • आज की कीमत: ₹1,08,000 प्रति किलोग्राम
  • कल के मुकाबले गिरावट: ₹800

सोने की कीमत कैसे तय होती है?

  • भारत में सोने के रेट हर दिन बदलते हैं और इसके पीछे कई कारण होते हैं:
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चाल
  • डॉलर-रुपया विनिमय दर में उतार-चढ़ाव
  • सरकारी टैक्स और इम्पोर्ट ड्यूटी
  • त्योहारी और वैवाहिक सीज़न में बढ़ती मांग

भारतीय परंपरा में सोना सिर्फ एक धातु नहीं, बल्कि आस्था और शुभता का प्रतीक है। धनतेरस, दिवाली और शादी जैसे मौकों पर इसकी डिमांड तेजी से बढ़ती है, जिससे रेट ऊपर जाते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *